DESH KI AAWAJ

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 4 अगस्त को

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 4 अगस्त को

उपखण्ड स्तर पर शुक्रवार 12 अगस्त को होगी जनसुनवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 4 अगस्त तथा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार 12 अगस्त को आयोजित होगी। जन सुनवाई की राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा द्वारा वीसी के माध्यम से जुड़कर मॉनिटरिंग की जाएगी। लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 325 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरूवार 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई की उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा किशनगढ़ की सिलोरा, अरांई कटसुरा एवं अजमेर ग्रामीण की नरवर ग्राम पंचायत से सीधे वीसी के माध्यम से जुड़ेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार 12 अगस्त को की जाएगी। इस माह द्वितीय गुरूवार 11 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण इसका आयोजन शुक्रवार को होगा। जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र, ब्यावर, किशनगढ़,रूपनगढ़ एवं पुष्कर की उपखण्ड कार्यालय में, उपखण्ड सरवाड़ की पुराना पंचायत समिति कार्यालय में, उपखण्ड केकड़ी, मसूदा, भिनाय, अंराई एवं पीसांगन की सम्बन्धित पंचायत समिति में तथा उपखण्ड टॉडगढ़ की जनसुनवाई पंचायत समिति जवाजा में होगी। नसीराबाद उपखण्ड की जनसुनवाई के लिए श्रीनगर पंचायत समिति का स्थान निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।

admin
Author: admin