DESH KI AAWAJ

श्री गोविन्द सिंह गुर्जर रा. महाविद्यालय, नसीराबाद मे खोले गए नवीन कन्या महाविद्यालय मे स्नातक कला प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया अन्तिम तारीख कल

श्री गोविन्द सिंह गुर्जर रा. महाविद्यालय, नसीराबाद मे खोले गए नवीन कन्या महाविद्यालय मे स्नातक कला प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया अन्तिम तारीख कल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय मे राज्य सरकार की बजट घोषणा 2022 में खोले गए नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में सत्र 2022-23 से स्नातक कला प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक 200 सीटों पर 142 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो चुके है तथा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई रखी गई है। यह नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय का संचालन श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राज महाविद्यालय नसीराबाद के बी.एड ब्लॉक में होगा। नोडल अधिकारी एवं संयोजक ने बताया कि छात्राओं हेतु ऐच्छिक विषय हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य राजनीति विज्ञान, इतिहास , संस्कृत, भूगोल, एवं गृह विज्ञान है। प्रवेश व अन्य जानकारी हेतु नोडल महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

admin
Author: admin