नांगल सालिया में कलश यात्रा और ग्राम परिक्रमा के उपरांत शिव मन्दिर में हुई मूर्ति स्थापना
नांगल सालिया में कलश यात्रा और ग्राम परिक्रमा के उपरांत शिव मन्दिर में हुई मूर्ति स्थापना
पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर
मुंडावर क्षेत्र के नांगल सालीया गांव की मेघवाल धर्मशाला के पास स्थित शिव मन्दिर में शनिवार रात्रि को गणेश महोत्सव के साथ ही शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।
शनिवार को मन्दिर परिसर में गणेश वंदना के साथ ही भागवत कथा का वाचन शुरू किया गया को सोमवार सुबह पूर्ण हुआ। इसके बाद शिव परिवार की सभी मूर्तियों को गंगाजल में स्नान करा एक भव्य झांकी निकली गई। जो गांव के चारो तरफ परिक्रमा देकर वापस मन्दिर तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा भी निकाली। इस दौरान कलश यात्रा और शिव परिवार को लेकर चल रहे सजे धजे रथनुमा ट्रेक्टर के आगे आगे मधुर आवाज में डीजे पर शिव भोले के धमाकेदार गीतों पर महिला पुरुष और बच्चों ने जमकर नृत्य भी किया। वहीं कई महिलाएं सर पर रखे कलश के साथ ही नृत्य करती नजर आई।
आपको बता दें कोटकासिम के नांगल सालिया गांव में मेघवाल धर्मशाला के पास स्थित शिव मंदिर काफी दिनों से जर्जर हालत में था जिसके जीर्णोद्घार का कार्य पिछले कई दिनों से जोर शोर से चल रहा था। मन्दिर की जीर्ण शीर्ण हालत में होने के बाद पुनर्निर्माण का कार्य किया गया है जिसमें सोमवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान महेंद्र सिंह बागड़ी,गुलाब सिंह बागड़ी,मंगु,पवन,भोम,हेमू, शक्ति,ज्ञानू, कर्ण सिंह,लोकेश,रूपचंद,नरसी,कमला,चमेली,प्रेम,सुषमा,गीता,दयावंती,कमला आदि महिला पुरुषों के साथ साथ काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।


