रेलवे स्टेशन स्थित तिराए का नाम कांतिजनक शहीद मंगल पांडे रखने के लिए सौंपा ज्ञापन ।
रेलवे स्टेशन स्थित तिराए का नाम कांतिजनक शहीद मंगल पांडे रखने के लिए सौंपा ज्ञापन ।
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
अलवर सर्व समाज एवं वीर शहीद क्रांतिकारी समिति अलवर द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया ।
वीर शहीद क्रांतिकारी समिति के अध्यक्ष अग्निवेश इंडियन ने बताया लंबे समय से सर्व समाज के युवा स्टेशन रोड स्थित तिराए का नाम क्रांति जनक शहीद मंगल पांडे के नाम से करने के लिए संघर्ष करता आ रहा है आज इस संदर्भ में अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा को सर्व समाज एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंप जल्द तिराए का नाम शहीद के नाम से करने के लिए आग्रह किया गया ।
वीर शहीद क्रांतिकारी समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू पंडित ने बताया शहीद राष्ट्र का गौरव होता है और यदि सरकार द्वारा हमारी मांग को माना जाता है तो यह सभी वीर शहीदों का सम्मान होगा ।
समिति के संयोजक जगराम पहलवान एवम सचिव समाजसेवी आकाश मिश्रा ने बताया वीर शहीद क्रांतिकारी समिति शहीदों के सम्मान में अनवरत संघर्ष करती रहेगी एवं आगे भी सरकार एवम विपक्ष के समक्ष अपनी मांगे रखती रहेगी ।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवम बिसुका जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा जल्द नगर परिषद में प्रस्ताव पारित करवाने का आश्वासन दिया गया ।
ज्ञापन देने वालों में सर्व समाज के युवा शामिल रहे जिसमें जगराम पहलवान, समाजसेवी आकाश मिश्रा ,सोनू पंडित ,अग्निवेश इंडियन ,विजय यादव ,सनी चौधरी, बेदू पहलवान ,रचित वर्मा रामवीर सिंह चौहान ,नरेंद्र गुर्जर एवं कपिल मीणा आदि शामिल है


