DESH KI AAWAJ

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार आपूर्ति की व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार आपूर्ति की व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महिला एवं बाल विकास शासन सचिव दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को महिला अधिकारिता निदेशालय के काॅन्फ्रेन्स हाॅल जयपुर में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार आपूर्ति की व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। यादव ने बैठक में राज्य के समस्त जिलों में कार्यरत प्रभारी उपनिदेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते लाभार्थियों को घरों पर गेहूं, चावल, दाल के रूप में पैकेट दिए जा रहे थे। यह व्यवस्था टेम्परेरी थी, अब राज्य में गुणवत्ता युक्त पोषाहार की नई व्यवस्था प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण मात्रा और गुणवत्ता युक्त पोषाहार लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर निदेशक आईसीडीएस रामअवतार मीणा ने बताया गुणवत्ता युक्त पोषहार वितरण के साथ ही विभाग के अन्य विषयों पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई है। जैसे आंगनवाड़ी के बच्चों की संख्या बढ़ानां, आंगनवाड़ी समय पर संचालित हो और सुव्यवस्थित चलाई जाये आदि। आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों का चयन, आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के मानदेय का भुगतान, आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों का प्रशिक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया,शाला पूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार वितरण, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण/ अधिकारियों के भ्रमण, शिकायत एवं जांच प्रकरण, उड़ान योजना के लिए लोहे के बक्से क्रय करने की समीक्षा की गई।

admin
Author: admin