भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा मंडल की समन्वयक बैठक हुई आयोजित
भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा मंडल की समन्वयक बैठक हुई आयोजित
गुलाबपुरा मंजू डाभी/दिव्यांग जगत। भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ,जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ,जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी एवं गुलाबपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के निर्देशानुसार मंडल समन्वयक बैठक शक्ति केंद्र प्रभारी कैलाश लड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
समन्वयक मंडल बैठक की शुरुआत भारत माता की जय घोष के साथ प्रारंभ हुई।
भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गायत्री दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश गौरवमई 8 वर्ष की यात्रा मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, ऐतिहासिक कार्य, विशेष योजनाओं की सफलताओं के साथ पूर्ण करने जा रहा है। आज भारत विश्व में छठवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इनमें भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाता है। आज नरेंद्र मोदी जी व केंद्र की योजनाओं ने जिनमें जन धन योजना उज्जवला योजना स्वदेशी टीकाकरण 80 करोड लोगों को27 महीनो तक मुफ्त भोजन, सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा सहित कई ऐतिहासिक कार्य हुए है।
वरिष्ठ भाजपा नेता जीवित राम मैठानी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के पधारने पर धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम दाधीच, मंडल महामंत्री रघुवीर वैष्णव, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारडा, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, रचित पाराशर सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।


