रामपुरा धाम मे दी बाल विवाह रोकथाम की जानकारी
रामपुरा धाम मे दी बाल विवाह रोकथाम की जानकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने नसीराबाद के लोहरवाडा पंचायत के रामपुरा गांव में स्थानीय ग्राम वासियो को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , बेटा बेटी एक समान रखें बेटा पड़े तो एक घर रोशन होता है बेटी पड़े तो दो घर रोशन होते है की जानकारी दी । साथ ही 14 मई को, होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में गादीपति रामपुरा धाम के मुख्य उपासक रतन लाल प्रजापत महाराज वह समाजसेवी मोहन लाल शर्मा, मनोज शर्मा व जय किशन तथा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कर प्रचार प्रसार किया । तथा लोगो को बताया कि लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है , अपने केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है , लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह केसेस का निपटारा शीघ्र ही होता है । इस अवसर पर निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया तथा पेम्पलेट राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ।


