DESH KI AAWAJ

मंहगाई चरम सीमा पर,फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम

जयपुर। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी करते हुए आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेण्डर 50 रुपए महंगा हो गया है। अब तक तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की थी। जिससे महंगाई में जबरदस्त उछाल आया।

अब शनिवार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। अब तक घरेलू गैस सिलेंडर 953 रुपए 50 पैसे का मिल रहा था। अब इसके दाम बढकर एक हजार रुपए के पार हो गए। घरेलू गैस सिलेंडर अब 1003 रुपए 50 पैसे का आएगा। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। वहीं पिछले सप्ताह कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 2253 रुपए हो गई थी।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ऐसे समय में बढ़े हैं जब आम आदमी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान है। ऐसे में अब एलपीजी की बढ़ी कीमतें बढ़ने से आम आदमी को जोरदार झटका लगा है। बता दें कि 1 मई को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 102.50 रुपए बढ़ाए गए थे। जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। वहीं 5 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की दाम भी बढ़कर 655 रुपए हो गए थे।

आम आदमी परेशान
घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढने से आम आदमी के लिए बड़ा झटका लगा है। पहले पेट्रोल—डीजल और अब गैस के दाम बढने से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी।

राजस्थान की स्थिति
घरेलू गैस सिलेंडर एक हजार के पार
घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा
अब 1003 रुपए 50 पैसे दाम
क मर्शियल सिलेंडर 9 रुपए सस्ता
अब 2364 रुपए 50 पैसे दाम
नई दरें आज से लागू

admin
Author: admin