DESH KI AAWAJ

धर्म,कर्म  कलश यात्रा निकाली, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
गोसेवा बड़ा ही पुण्य कार्य ,,, वेदप्रकाश शास्त्री

धर्म,कर्म  कलश यात्रा निकाली, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
गोसेवा बड़ा ही पुण्य कार्य ,,, वेदप्रकाश शास्त्री

 दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज /अलवर

  हरसोरा समीपवर्ती ग्राम धीरपुर ,हरसोरा गांव के ठाकुर जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ग्रामीणों के जनसहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सोमवार को सुबह 9 बजे कलश  शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद श्रीमद् कथा का शुभारंभ हुआ । कलश यात्रा धीरपुर गांव के ठाकुर जी मंदिर से होकर बस स्टैंड के हनुमान जी मंदिर तक पहुंची , जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया  । कथा का समय  दोपहर 12:15 से 3 बजे  तक रखा गया है । श्रीमद् भागवत कथा 2 मई से 10 मई तक चलेगी । हवन  व प्रसादी वितरण  कार्यक्रम  10 मई मंगलवार को होगा  । इस अवसर पर कथावाचक वेद प्रकाश शास्त्री मथुरा वाले  ने अपने जीवन में गाय का बड़ा ही महत्व बताया । उन्होंने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को कहा की गौ सेवा करना ही बड़ा ही पुण्य कार्य  है ।  वर्तमान समय में असामाजिक तत्वों द्वारा गायों पर हो रहे अत्याचार ही निंदनीय है । उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने घर में एक गाय पालने की भी अपील की । कथा के दौरान  राम प्रकाश आचार्य , दिनेश,  अमरपाल एवं समस्त धीरपुर के ग्रामवासी बच्चे , महिलाए, पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

admin
Author: admin