DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा मंडल ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

नसीराबाद भाजपा मंडल ने बनाया भाजपा का स्थापना दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा भाजपा का 43 वा स्थापना दिवस हेमू कालानी गार्डन में धूमधाम से मनाया गया । भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा के झंडे छत पर लगाए । भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में हुई थी । जिसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री मान अटल बिहारी वाजपेई थे। वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है । भाजपा के निर्माण से आज तक 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। भाजपा की स्थापना के पश्चात लोकसभा के चुनाव में भाजपा को केंद्र में दो लोकसभा सदस्य जीते थे । ओर आज भारतीय जनता पार्टी की 17 राज्यों के अंदर मुख्यमंत्री हैं तथा केंद्र में मोदी सरकार चल रही है । यह सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं वह संगठन की देन है । भाजपा ने पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनकर पार्टी सेवा करने का मौका निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को दिया है । भाजपा संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने कार्यकर्ता व नेता का निर्माण करता है। चुनाव में पन्ना प्रमुख की भूमिका अहम भूमिका होती है । भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख बनकर चुनाव के दिन कार्य करना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है । जो कार्यकर्ताओं के बूते के आधार पर जनता के बीच निरंतर सेवा करते हुए चुनाव में जाते हैं । इसी का परिणाम है कि आज हिंदुस्तान के नक्शे पर कमल चुनाव चिन्ह का निशान सबसे बड़ा खिला हुआ हैं । भाजपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । भाजपा का मंत्र जो आज हमारा विरोधी है कल हमारा मतदाता बनेगा , परसों हमारा कार्यकर्ता बनेगा और नरासो हमारा नेता बनेगा । उक्त कार्यक्रम में सुशील गदिया , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवाब कुरैशी , फेज मोहम्मद गांधी , पार्षद महावीर टांक , पूर्व पार्षद राम बाबानी , महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री गुर्जर , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इस्लामुद्दीन कुरैशी , मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री साजिद खान , मंत्री ऊषा ठाकुर , मंण्डल उपाध्यक्ष अनिल वर्मा , महेश सोदे , प्रकाश शर्मा , संजय मेहरा , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश पारचे , शब्बीर कुरैशी , सलीम भाई भोजपुरिया , त्रिलोक डाबी , नेमीचंद खींची , सुरेश सांखला , राकेश सांखला , सोनू बाबानी , किशन बाबानी , बबलू कोली , कुमार बाबानी , उमेश , उमेश मेहरा , शानू शर्मा , सुभाष लखन , सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

admin
Author: admin