नसीराबाद भाजपा मण्डल ने किया पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की लॉन्चिंग
नसीराबाद भाजपा मण्डल ने किया पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की लॉन्चिंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया , देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा , विधायक रामस्वरूप लांबा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत की गई । भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत संपूर्ण राजस्थान में शनिवार के दिन 26 मार्च को राजस्थान के सभी मंडलों में एक साथ शुरू की गई है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मंडल में बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की । व मतदाता सूची में पन्ना प्रमुख का स्वयं का नाम मतदाता सूची क्रमांक जिस पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाया गया है , कुल मतदाताओं की संख्या , बूथ पर रहने वाले , राष्ट्रीय , प्रदेश , जिला मंडल मोर्चा , प्रकोष्ठ विभाग एवं जनप्रतिनिधि श्रेणी के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई । उक्त कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल के बुथ स्तर के कार्यकर्ता एकत्रित हुए । भाजपा ने किया पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की लॉन्चिंग
कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी ने मंडल में बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की गई । मतदाता सूची में पन्ना प्रमुख का स्वयं का नाम , मतदाता सूची क्रमांक जिस पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाया गया है , जिस पर कुल मतदाताओं की संख्या , बूथ पर रहने वाले राष्ट्रीय ‘प्रदेश , जिला , मंडल मोर्चा , प्रकोष्ठ विभाग एवं जनप्रतिनिधि श्रेणी के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई । उक्त कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल स्तर के कार्यकर्ता एकत्रित हुए । कार्यक्रम में नेमिचंद सांखला , मोहम्मद जावेद , राजेश लखन , सुरेश सांखला , शानू शर्मा , तिलोक चंद डाबी , विक्रम सिंह सांखला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


