सांसद देवजी पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात,देश में एक टोल फ्री नम्बर की रखी बात
नईदिल्ली PMO India में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न कार्य करवाने के बारे में अवगत करवाया। उड़ान योजना के अंतर्गत मानपुर (सिरोही) हवाई पटटी से वायु सेवा प्रारंभ करने, जालोर जिला केन्द्र पर मेडिकल कॉलेज खोलने, रोहिट से सांचौर वाया आहोर जालोर भीनमाल करड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को गतिशक्ति योजना से जोडकर निर्माण करवाने, झेरडा से सिरोही मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर मंडार रेवदर बाईपास निर्माण करने, सिरोही जिला केंद्र को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने सहित कृषि में लागत कम करने तथा किसान की आय को दुगुना करने के लिए कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़ने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी के पूरे परिवार को बीमा कवर से जोड़ने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी का संपूर्ण देश में एक ही टोल फ्री नंबर तीन-चार अंकों का जारी करवाने के बारे में अनुरोध किया।


