DESH KI AAWAJ

मंदिरों के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन

मंदिरों के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के नेतृत्व में पुजारियों ने सोमवार को जयपुर जाकर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौफा।
जिसमे समस्त राजस्थान के मंदिरों के पुजारी समाज ने अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवंत वैष्णव के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की । तहसील अध्यक्ष अक्षय वैष्णव बारणी ने बताया कि पुजारी समाज की समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई । मांग मे 1991 मे पारित कानून को रद्द करने, डोली भूमि समस्या का समाधान करने , ओबीसी प्रमाण पत्र , वर्ग पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल करने , मंदिरों में वैदिक संस्कार के शिक्षा केंद्र खोलने , , शिक्षा देने वाले पुजारियों को राज्य सरकार अन्य योजनाओं की तरह मानदेय देने का प्रावधान करने एवं भू माफियाओं से मंदिर भूमि एवं मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा देने हेतु मांग पत्र सोफा । साथ ही मंदिर भूमि को हड़पने की नियत रखने वाले भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई । जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी पुजारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुजारी समाज हमेशा आदरणीय रहा है एवं पुजारियों के लिए सरकार सदैव सहयोग के लिए तत्पर है । कुछ दिनों में प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करके सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही कर दिया जाएगा ।
सभी पुजारी समाज ने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद दिया इस अवसर पर अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ अजमेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश वैष्णव, संभागीय उपाध्यक्ष महंत राम गोपाल वैष्णव बारणी, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष किशन वैष्णव ,तहसील अध्यक्ष अक्षय वैष्णव बारणी सहित समस्त राजस्थान के हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री निवास पर पुजारी बंधु मौजूद रहे ।

admin
Author: admin