देरांठू में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ तथा संस्था प्रधान सुषमा सोनी के कर कमलों से ध्वजारोहण कर किया गया । स्वतंत्रता समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
राधा कृष्ण बने छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच दिनेश चौधरी , शैतान माली , एसएमसी अध्यक्ष अरविंद चौधरी , भामाशाह राजकुमार मेघवंशी, हंसराज सैनी , पूर्व शिक्षाविद ताराचंद प्रजापति, बुद्धराम जाट तथा स्थानीय वार्ड पंचों का विद्यालय परिवार की ओर से माला व साफ़ा पहना कर स्वागत किया गया । स्वतंत्रता समारोह में ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में पधारे हुवे अतिथियों ओर जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से बोर्ड परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया । कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल वरिष्ठ अध्यापक एवं श्रीमती सीमा जयंत व्याख्याता ने किया । कार्यक्रम के अंत में पंचायत की तरफ से बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुषमा सोनी (peeo एवं प्रधानाचार्य ) ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विद्यार्थियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया और सभी पधारे हुए आगंतुकों मेहमानों का आभार प्रकट कर समारोह का समापन मतदान करने की शपथ दिलाकर किया ।
वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय में झण्डा रोहण संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर ऐएनम इन्द्र पाल कौर , राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा पर सुरेन्द्र वैष्णव, प्रतिभावान बाल भारती पर राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशिला पब्लिक स्कूल पर हनुमान प्रसाद मेहरा, सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव, श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर पर समाजसेवी गोविन्द नारायण जिन्दल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


