DESH KI AAWAJ

लाडनुं मे 35 साल की विवाहिता ने ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या

लाडनुं मे 35 साल की विवाहिता ने ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या

लाडनुं संवाददाता। रणजीत राम

तहसील में मंगलवार को एक 35 साल की विवाहिता ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। हादसे के बाद GRP की सुचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सुचना दी। शव का लाडनुं हास्पिटल की मोर्चरी मे पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मोके से भी कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता लबें समय से अपनी बीमारी के चलतें परेशान थी।

उपखंड के ग्राम खानपुर की रहने वाली विवाहिता विमला स्वामी ( 35 ) ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतका के पांच बेटिया है और बेटा नही है वहीं पति बैगलोर मे काम करता है जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है बताया जा रहा है की विमला लम्बे समय से बिमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। अपनी तबियत मे कोई सुधार नही होने से परेशान और तनाव मे रहती थी।

admin
Author: admin