लवेरा में महन्त हेमनाथ की तृतीया पुण्यतिथि पर हुए रक्तदान शिविर में 34 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय लवेरा में महंत हेमनाथ की तृतीय पुण्यतिथि पर बालाजी मंदिर स्थित धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर से आई टीमों ने रक्त संग्रहण किया। समाजसेवी एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर ने बताया कि समाजसेवी युवा नेता महेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में लवेरा के आस पास के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में 34 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य का कमाया है। इस दौरान गणेश गुर्जर, दीपक गांटीला, आशीष गुर्जर, रामस्वरुप प्रजापत, हनुमान कोली, पुखराज कोली, मेवा गुर्जर, हेमराज गठिला, देवकरण सूबेदार, सुखदेव प्रजापत, रामदेव फौजी आदि उपस्थित थे ।


