DESH KI AAWAJ

श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, रविवार को भरेगा। पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम के तहत 12 सितम्बर, शनिवार को भजन संध्या होगी। कार्यक्रम को लेकर मन्दिर समिति की और से तालाब की पाल पर नये घाट (पेडिया) बनवाने, पेडियो के यहां स्टील ग्रील लगवाने के साथ तालाब की पाल की साफ सफाई के एवं समतलीकरण , रास्ते की सफाई का कार्य निरन्तर जारी कर रखा है। मेले पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस बार दुकानें आदि जहां पाल का समतलीकरण किया गया है, वहां लगवाई जायेगी । साथ ही बड़े वाहन मुख्य गेट के बहार ही प्रार्किग करवायें जायेंगे। मेले पर मन्दिर परिसर सहित मुख्य द्वार तक विधुत सजावट की जायेगी। मेले को लेकर जोर शोर से तैयारीयां चल रही है। मेले पर आस पास के ग्रामीणों क्षेत्रों सहित नसीराबाद, अजमेर से भी गाजे बाजो व झांकियों के साथ भक्त गण झण्डे लेकर आते हैं।

admin
Author: admin