श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, रविवार को, कल 12 सितम्बर, शनिवार को होगी भजन संध्या
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, रविवार को भरेगा। पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम के तहत 12 सितम्बर, शनिवार को भजन संध्या होगी । जिसमें जगदीश पोडवाल एण्ड पार्टी मालपुरा भजनों की प्रस्तुति देंगे। मेले की दिन 10.15 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। मेले पर मन्दिर परिसर सहित मुख्य द्वार तक विधुत सजावट की जा रही है । वहीं बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर फुलों से श्रृंगार किया जायेगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । । मेले पर आस पास के ग्रामीणों क्षेत्रों सहित नसीराबाद, अजमेर से भी बाबा के भक्त गण गाजे बाजो व झांकियों एवं डीजे के साथ झण्डे लेकर आते हैं। शनिवार की शाम को नसीराबाद के अनाज मंडी से गाजे बाजे के साथ भक्त गण बालाजी का झण्डा लेकर आयेंगे। वहीं देरांठू के सदर बाजार से हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में, ढाबा मोहल्ला, आखरियां मोहल्ला सहित लोहरवाड़ा, भटियाणी, चाट , मगंरी से भी गाजे बाजे के साथ बालाजी के झण्डे आयेगे । वहीं मेले के दिन भी नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ 51 झण्डे लेकर पैदल भक्त गण आयेंगे। वहीं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त गाजे बाजो के साथ बालाजी महाराज के झण्डे लेकर आयेगे। मेला कमेटी द्बारा भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस बार चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मुख्य द्वार के पास खेत में रखी गई। वह मेले में लगने वाली दुकानों को तालाब की पाल पर समतलीकरण कराये गये स्थान पर लगवाई जायेगी । मेले मे मिठाईयां, मणिहारी आदि की दुकानें सहित आकर्षक झूले भी लगेगे।


