DESH KI AAWAJ

वैष्णव बैरागी समाज केकड़ी का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ 30 अगस्त को, कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियो को दिया अंतिम रूप

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकड़ी की आवश्यक बैठक मंगलवार को सरसड़ी गेट स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव रणजीतपुरा ने की।
अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से आगामी 30 अगस्त को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पारिवारिक सामूहिक गोठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में वर्ष 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, नृत्य, गुब्बारा फोड़ एवं किस्मत का खेल, महिलाओं के लिए रस्साकसी, महिला भजन एवं कुर्सी दौड़, जबकि पुरुषों के लिए रस्साकसी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। इनमें खेलकूद समिति, क्रय-विक्रय समिति, भोजन व्यवस्था समिति एवं सांस्कृतिक समिति सहित विभिन्न समितियां शामिल हैं। समितियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
बैठक में ओम प्रकाश गुरुजी, बिरदी चंद वैष्णव, नारायण वैष्णव कवरपुरा, गोपाल लाल वैष्णव रणजीतपुरा, कैलाश वैष्णव, किशन गोपाल वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, संजय वैष्णव, गणेश वैष्णव, अनिल वैष्णव, विनोद वैष्णव, भावसा तेजमल वैष्णव एवं परमेश्वर टीलावत सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
Author: admin