DESH KI AAWAJ

राताखेडा में खेत पर लगी डीपी से हुआ तेल चोरी, पूर्व में 15 जगह पर हुई थी केबल चोरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत देरांठू के राताखेडा ग्राम में शुक्रवार की रात चुन्नीलाल माली (बनाशी) के खेत पर लगी डीपी से अज्ञात चोर तेल चुरा कर ले गए। राताखेडा में कुछ दिन पूर्व एक ही रात में 15 जगह से कुएं, ट्यूबवैल व सौर ऊर्जा संयंत्रों से केबल चोरी कर ले गए। जिनका आज तक सुराग नहीं लगा। इन चोरीयो में नशेडी युवकों का हाथ रहता है, पुलिस प्रशासन द्बारा इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाने से इनके हौसले बुलंद हो रखे हैं।

admin
Author: admin