DESH KI AAWAJ

पुष्कर मेले में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 नाबालिग रेस्क्यू, 2 से 13 वर्ष तक के 6 बालक व 10 बालिकाओं को कराया भिक्षावृत्ति से मुक्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर मेले में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अजमेर पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 नाबालिगों को रेस्क्यू किया। इनमें 6 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 2 से 13 वर्ष तक है। बच्चे मेले में सड़कों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों से भीख मांगते मिले। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर आदेशानुसार शिशुगृह एवं बालिका गृह में सुरक्षित भिजवाया गया। यह कार्रवाई एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं एएसपी प्रियंका कुमावत के सुपरविजन में उमंग VIII अभियान के तहत की गई। टीम का नेतृत्व मानव तस्करी विरोधी इकाई प्रभारी नवीन गौड़ ने किया।

पुलिस की अपील

बच्चों को भीख मांगते देखकर पैसे या खाने-पीने की वस्तुएं न दें। इसकी सूचना हेल्पलाइन 1098 अथवा मानव तस्करी विरोधी इकाई के मोबाइल नंबर 8058066525 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

admin
Author: admin