DESH KI AAWAJ

नशा तस्कर की 64 लाख की चल व अचल सम्पत्ति को कराई फ्रीज, बोराड़ा थाना क्षेत्र की प्रभावी कार्रवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । थाना बोराड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(2) के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी रामावतार जाट की करीब 64 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कराई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अरांई और मालपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और दोनों मामलों में चालान न्यायालय में पेश हो चुके हैं। जांच में तस्करी से अर्जित संपत्ति से वाहन व कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी सामने आई।
सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने 27 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर आरोपी की महिंद्रा थार, एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर, यामाहा मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कृषि भूमि को फ्रीज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

admin
Author: admin