देरांठू ग्राम पंचायत में शान्ति पूर्वक मतदान हुआ, 4324 में से 3904 मतदाताओं ने मताधिकार मे भाग लिया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड व श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम देरांठू में शान्ति पूर्वक मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चले मतदान में 4324 मतदाताओं में से 3904 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड 1,2,3 में 1030 में से 930 , वार्ड 4,5,6 में 882 में से 791, वार्ड 7,8 में 670 में से 596, वार्ड 9,10,11 में 945 में से 870 व वार्ड 12,13 में 797 में से 717 वोट पडे । मतदान में पुलिस प्रशासन की विशेष मुस्तेदी रही। मतदान का जिला कलक्टर लोक बन्धु ने निरीक्षण किया।


