आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठाना में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भैया-बहिनों को दीपावली पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि दीपावली भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा एवं अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में भैया-बहिनों द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों की सुंदर एवं आकर्षक झांकियां सजाई गईं। राम दरबार की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही भैया-बहिनों ने भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों का सामूहिक गायन किया।
सभी विद्यार्थियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित करवाया गया। कार्यक्रम में किरण वैष्णव, रामकंवर वैष्णव, प्रियंका मेघवंशी, किरण गुरु , अनिता कुमारी, सीमा प्रजापत, पायल मेहला,सीमा पटेल का सहयोग रहा।


